रामपुर, मार्च 1 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के विकासनगर आगापुर निवासी हरीश कुमार पूरे परिवार के साथ ससुर की तेहरवीं में गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। कार्यक्रम से वापस आने पर घर का सामान गायब देख उनके होश उड़ गए। घर में रखे चालीस हजार रूपए गायब थे। बाद में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...