आगरा, मार्च 19 -- ढोलना थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर नामजद आरोपी ने एक युवती से जबरन दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने तकिया से मुंह दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में एक युवती ने बताया है कि घटना गत 15 मार्च की देर रात करीब साढ़े नौ बजे की है। वह अपने घर पर सो रही थी, तभी रामनरेश निवासी आनंदपुर अवागढ़ एटा पहुंच गया और उसके साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया, विरोध व चीखपुकार करने पर आरोपी ने तकिया से उसका मुंह बंद कर हत्या करने की कोशिश की। चीखपुकार पर मां को देख आरोपी भाग गया। ढोलना इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी रामनरेश के विरुद्ध संबंधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.