आगरा, नवम्बर 19 -- थाना क्षेत्र के ढूंढरा गांव में बुधवार की दोपहर एक युवक खुद को घर में बंद कर फांसी के फंदे पर लटक गया। जब तक परिजनों ने उसे देखा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक को मृत देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे 30 वर्षीय अशोक पुत्र रामवीर परिजनों को दिखाई नहीं दिया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान घर में ही जंगला पर बंधे दुपट्टे के फंदे पर युवक का शव लटका दिखाई दिया। अचानक युवक के फांसी लगा लेने की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अशोक मानसिक रोग से ग्रसित था, शायद इसी वजह से उस...