बदायूं, दिसम्बर 17 -- बिनावर, संवाददाता। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव नाई निवासी सुरेंद्र पाल 30 पुत्र भंवरे लाल ने मंगलवार दोपहर किसी बात को लेकर घर में ही जहरीला पदार्थ पी लिया। सेवन के तुरंत बाद उसकी हालत बिगड़ गई, परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां शाम को उसकी मौत हो गई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की ओर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं सुरेंद्र पाल की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिल गई है और पोस्टमार्टम की तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.