बदायूं, फरवरी 20 -- मुजरिया, संवाददाता। एक महिला ने पड़ोसियों पर घर में मांस रखने और विरोध करने पर तमंचा तानने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता पर पहले से मारपीट का मुकदमा दर्ज है। फिलहाल दोनों पक्षों के आरोपों को लेकर पड़ताल शुरू कर दी गई है। थाना क्षेत्र के गांव नैथुआ की रहने वाली एक महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि 11 फरवरी की दोपहर करीब तीन बजे पड़ोसी उसके घर में जबरन मांस के टुकड़े और गंदगी रखने लगे। विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई साथ ही तमंचा भी ताना गया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट होने का आरोप है, जिसमें एक युवक के सिर में चोट आई। महिला ने अफरा-तफरी के दौरान घर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.