कौशाम्बी, सितम्बर 4 -- मंझनपुर, संवाददाता जिला मुख्यालय के नया नगर प्रथम में बुधवार की देर रात घर में सो रही महिला को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूट लिया। नकदी, जेवर के साथ जरूरी सामान बदमाश उठा ले गए। फतेहपुर के सोनारी निवासी उदय प्रताप सिंह पुत्र कौशलेंद्र प्रताप सिंह ठेकेदार हैं। परिवार समेत नया नगर प्रथम में किराए का मकान लेकर रहता है। बुधवार को वह अपनी पत्नी छाया देवी व बच्चों को छोड़कर गांव चला गया था। गुरुवार को उदय प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रात करीब दो बजे बदमाश घर में घुसे। बदमाशों ने उसकी पत्नी छायादेवी को बंधक बना लिया। चाबी छीनकर आलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये व ढाई लाख कीमत का जेवर और जरूरी सामान लूटकर बदमाश भाग निकले। गुरुवार की सुबह वह गांव से आया तो घटना की जानकारी हुई। उदय प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मा...