प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 26 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। बच्चों के स्कूल जाने के बाद घर में अकेली मौजूद महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दोपहर बाद छोटा बेटा लौटा तो खून से लथपथ शव देखा। बाहर जाकर पड़ोसी को बताया तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ के साथ फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी संतोष विश्वकर्मा अपने पिता जगन्नाथ के साथ घर के बगल खराद का काम करता है। उसकी 37 वर्षीय पत्नी मंजू का मायका कानपुर के पनकी में है। 15, 11 और पांच साल के बच्चे बुधवार सुबह करीब आठ बजे सेंट अंथोनी स्कूल चले गए तो मंजू घर में अकेली थी। सबसे छोटा बेटा दोपहर बाद करीब दो बजे घर आया तो मंजू का खून से सना शव पड़ा देखा। उसने घर के बगल के रहने वाले रविप्रकाश को बताया तो आसपास के लोगो...