कन्नौज, दिसम्बर 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के नंदपुर खिरिया गांव में मंगलवार को एक घर में लगी अचानक आग से गृहस्थी का लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। आग से 50 हजार रुपये की नगदी भी जल गई। सौरिख थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर खिरिया में प्रेमकली पत्नी स्व.अमृतलाल के घर में अचानक आग लग गई। इस घटना में घर का पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग में टीवी, डबल बेड, अन्य घरेलू सामान के अलावा 50 हजार रुपये नगद और दो मोबाइल फोन भी पूरी तरह जल गए। ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। प्रेमकली ने बताया कि घर में रखा सारा सामान और नगदी आग की चपेट में आ गई, जिससे परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है। ग्...