फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 25 -- फर्रुखाबाद । घर में महिला की हालत िबगड़ गई और मौत हो गई । जनपद कन्नौज के थाना गुरसहायगंज के समधन निवासी महेंद्र की 25 वर्षीय पत्नी रानू की अचानक गुरुवार सुबह घर में तबीयत खराब हो गई । परिजन इलाज के लिए लोहिया अस्पताल लेकर आए । ड्यूटी तैनात डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पति महेंद्र ने बताया सुबह पत्नी ने खाना खाया उसके बाद अचानक हाथ पैर में दर्द होने लगा । जिस पर इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । रानू की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी । महिला की मौत के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...