शाहजहांपुर, मार्च 24 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। कवि कुमार विश्वास ने कहा कि आज लोग घर में मंदिर और पुस्तकालय बनाना भूल गए हैं, लेकिन घर में बार बनाने का कल्चर तेजी से बढ़ रहा है, यह बहुत ही सोचनीय विषय है। उन्होंने कहा कि दो लाख रुपए का आईफोन लेने के लिए लाइन लगाते हैं, लेकिन लोग घर में एक छोटी सी चक्की नहीं ला सकते हैं। कवि कुमार विश्वास ने रविवार को शाहजहांपुर में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर कवि दामोदर स्वरूप विद्रोही की नगरी है। 1992 में वह यहां एक मेले में आए थे। कहा कि 23 मार्च को जिन तीन बहादुर जाबाजों ने सपना देखा था, क्या वह पूरा हुआ है। आज के ही दिन शहीद भगत सिंह, सुखदेव सिंह, राजगुरु ने शहादत दी थी। बोले कि शाहजहांपुर चालीस साल पहले आए थे। बताया कि मैंने सबसे पहले यहां आकर शहीदों, कवियों को नमन किया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.