बगहा, फरवरी 20 -- बेतिया। बेतिया न्यायालय से पूर्वी चंपारण के छौड़ादानो थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर वार्ड 10 स्थित घर लौटने के दौरान जौकटिया में रोक कर समसुल होदा के साथ मारपीट में एफआईआर दर्ज की गयी है। एफआईआर में समसुल होदा ने बताया है कि 16 फरवरी की शाम वे अपने पुत्र खुर्शीद आलम, पोता गुफरान आलम के साथ बेतिया कोर्ट से स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जौकटिया चौक पर पहले से घाट लगाए जौकटिया निवासी सलाउद्दीन, उनकी पत्नी मुन्नी खातून, पुत्र इंतेखाब, शहीद इकबाल पुराने विवाद को लेकर उनकी गाड़ी को रोक ली। जबरन उन लोगों को गाड़ी से उतार लिए और अपने घर ले जाकर बंधक बना लिए। उन लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। जेब से 10 हजार रुपये निकाल लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को बंधन से मुक्त कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.