फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 6 -- शमसाबाद, संवाददाता। घर के कमरे में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। महिला घर में अकेली थी। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। फरीदपुर मंगलीपुर गांव निवासी सतीश चंद्र की 33 वर्षीय पत्नी प्रीति ने दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रस्सी के सहारे फांसी गाकर जान दे दी। महिला घर में अकेली थी। उसका पुत्र खेत में तार बांधने के लिए गया था। जब वह वापस लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने आवाज दी तो नहीं खुला। इस पर वह पड़ोस की छत से मकान में पहुंचा। देखा मां कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर झूल रही है। इस पर उसने शोर शराबा किया। आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। जिंदा समझकर महिला के शव को फांसी के फंदे से उतार लिया गया। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गयी। इस पर पुलिस की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.