बलिया, दिसम्बर 31 -- बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के टोलाफत्तेराय निवासी 22 वर्षीय वीरज यादव का शव मंगलवार की रात फंदे से लटकता मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ बैरिया विपिन सिंह का कहना है कि परिजनों द्वारा बताया गया वह अक्सर नशा करता था। मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। देर रात तक जब कमरा नहीं खुला तो परिजनों से बाहर से आवाज लगायी। अंदर से आहट नहीं हुई तो दरवाजा तोड़कर घरवाले अंदर पहुंचे तो युवक का शव फंदे से लटक रहा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची डॉयल 112 की टीम ने मामले से अवगत कराया। इसके बाद फारेंसिक टीम पहुंची और छानबीन करने के बाद शव करने के बाद शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उनका कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा...