फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव फतेहपुर में एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर पेट्रोल डालकर कमरे में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आशीष कुमार बरुआ पुत्र श्यामबाबू निवासी ग्राम फतेहपुर कर्खा थाना नसीरपुर दस फरवरी को परिवार के साथ घर में सो रहा था। मध्य रात्रि के बाद अचानक से पैट्रोल की बदबू आने के कारण आशीष नींद खुल गयी। उसने उठकर देखा तो दीवार पेट्रोल से भींगी हुई थी। पीड़ित ने खिड़की से बाहर देखा तो रविकान्त पुत्र राम स्वरुप, अवनीश पुत्र हजारी लाल, शिवा पुत्र रविकांत बाहर थे। उसने अचानक से माचिस की तीली जलाकर उसके कमरे में फेंक दी। जिससे कमरे में आग लग गई। लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। पीड़ित का आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.