लखनऊ, मार्च 5 -- मेजबान यूपी वॉरियर्ज घरेलू मैदान पर गुरुवार को एक बार फिर पहली जीत की तलाश में उतरेगी। इस बार उसके सामने मुंबई इंडियंस की चुनौती होगी। हार की हैट्रिक से बचने को वॉरियर्ज को इस हाईवोल्टेज मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करना होगा। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में यूपी वॉरियर्ज को पिछले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में अपना दूसरा मैच खेलने के लिए उतरने वाली वॉरियर्ज के लिए मुकाबला बेहद अहम है। इस मुकाबले में उसे जीत दर्ज करनी होगी। मैच हारने पर उसकी टीम का डब्ल्यूपीएल से बाहर होने का खतरा बढ़ जाएगा। गुरुवार को खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले से पहले यूपी वॉरियर्ज और मुंबई इंडियंस दोनों टीमों ने बुधवार को इकाना स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। लीग में दोनों टीम के बीच खेले गए मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.