संतकबीरनगर, अगस्त 31 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में गणपति पूजा की धूम मची है। पंडालों से घर में पधारो गजानन जी...मेरे घर में पधारो व जय गणेश जय गणेश देवा, गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज रहे हैं। सुबह शाम जयकारे से पंडाल गूंज रहे हैं। सुबह शाम पूजन के साथ भोग व आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। गणपति महोत्सव से शहर में इन दिनों चहल पहल बढ़ गई है। शहर के समय माता मंदिर, गोलाबाजार शिव मंदिर, सुगर मिल तिराहा, बरदहिया रोड पर विद्यानगर, बरदहिया बाजार शिव मंदिर में पूजा का आयोजन किया जा रहा है। समूचा शहर अग्र पूज्य की उपासना में डूबा हुआ है। इसी प्रकार गांव के बजारों में भी गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। सभी रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश को मनाने में जुटे हुए हैं। जिले में सोमवार को प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। ...