फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 10 -- कायमगंज, संवाददाता नगर से सटे गांव घसिया चिलौली में संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पिता द्वारा पुलिस को दी गई। जिस पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए। घसिया चिलौली गांव निवासी 22 वर्षीय शिवमंगल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी संजना ने बताया कि वह सुबह साढ़े नौ बजे खाना बना रही थी। तभी कमरे में शिवमंगल ने पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। यह देखकर वह घबरा गई और उसने पड़ोस में रहने वाले एक युवक को बुलाकर शव को नीचे उतारा। घटना की जानकारी मिलने पर तम्बाकू गोदाम में काम करने गया पिता सतीश और उसका चचेरा भाई सुबीन भी घर आ गया और पड़ोस के एक डाक्टर को बुलाकर दिखाया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर ...