लखनऊ, सितम्बर 18 -- बुधवार रात तेलीबाग के गोपाल नगर में एक घर में जहरीला सांप बुधवार निकला। सांप देखकर परिवार दहशत में आ गया। पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर पहुंचकर सांप को रेस्क्यू किया गया। सुरेन्द्र भट्ट अपने परिवार के साथ खाना खा रहे थे तभी उनकी नजर इस सांप पर गई। सांप देखकर परिवार दहशत में आ गया। पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी गई। पीआरवी आशियाना ने सांप को रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। सुरेन्द्र भट्ट ने बताया कि यह तकरीबन रात करीब आठ बजे की घटना है। घर में मौजूद महिलाएं और उनके चार बच्चे डर गए। आनन फानन में सभी को सीढ़ी के रास्ते छत पर पहुंचाया। सांप पर नजर बनाए रखी और पुलिस को मदद के लिए फोन किया। तत्काल पहुंचे कांस्टेबल शैलेन्द्र सहाय और प्रतेश कुमार ने जहरीले सांप को रेस्क्यू कर बोरे में बंद किया और जंगल में छोड़ दिया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.