रामपुर, मार्च 20 -- मार्केट से मोहल्ला भूबरा जाने वाले मार्ग पर सुनील उर्फ कातिया का घर है। सुनील के घर के पीछे खेत हैं। बुधवार को खेतों से निकलकर कई फुट लंबा सांप सुनील के घर में घुस गया। सांप को कमरे में जाता देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए और उन्होंने शोर मचा दिया। मौके पर आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ लग गई। कमरे में जाकर देखा तब सांप कुंडली मारकर बैठा हुआ था। जिसे देख सभी घबरा गए और मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। जिसके बाद वनकर्मी मौके पर पहुंच गए। वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत से सांप को कमरे से बाहर निकाला तब कई फुट लंबे सांप को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद लोगों की मदद से वनकर्मियों ने सांप को एक बोरे में बंद कर लिया और अपने साथ ले गए। सांप के पकड़े जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। वनकर्मियों ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.