संभल, जनवरी 14 -- थाना बबराला के एक गांव में एक नाबालिग से चाकू के बल पर तीन लोगों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। नाबालिग के शोर मचाने पर दो बदमाश भाग गए। इसमें से एक युवक को लोगों ने चाकू समेत पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर मंगलवार को पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बबराला थाना के एक गांव में ग्रामीण अपने भाई की डाक्टरी कराने संभल गया हुआ था। घर में उसकी नाबालिग बेटी और छोटे-छोटे बच्चे थे। 8 जनवरी की रात 8.30 बजे ललतेश पुत्र रोहन व किशन पुत्र ओमपाल निवासीगण ग्राम मीरमपुर थाना बबराला चाकू लेकर अज्ञात दो बदमाशों के साथ घर में घुस आए। चारों चाकू के बल पर बेटी के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। बेटी के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए और बदमाश ललतेश को चाकू समेत पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित ने इ...