लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- बेहजम। गुरुवार की रात नीमगांव थाना क्षेत्र के भनवापुर गांव में चोरों ने नकदी सहित लाखों के जेवर पार कर दिए। पीड़िता ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। भनवापुर निवासी रामजीवन यादव ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार की रात अज्ञात चोर घर के पीछे लगे पेड़ से चढ़कर छत पर आ गए। घर की छत पर से जीने से आंगन में आए। कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रक्खे करीब 60 हजार रुपया और सोने का हार, झुमकी, कुण्डल, अंगूठी, मांग बेंदी, टीका, चांदी के पायल,कमर उठा ले गए। घरवालों ने रात करीब दो बजे देखा तो कमरे का ताला टूटा मिला। अलमारी में रक्खा सारा जेवर व नकदी गायब था। रात में ही 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज बेहजम सिद्धान्त पंवार घटना स्थल पर पहुंचे। एसओ प्रवीण गौतम ने बताया कि तहरीर मिल गयी है। चोरी का मुकदमा लिखा जा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.