हरदोई, नवम्बर 28 -- हरदोई। कोतवाली देहात अंटवा असिगांव निवासी रामकुमार 55 वर्ष खेती किसानी का काम करता था। उसके चार पुत्र महेंद्र, धर्मेंद्र, पंकज व नीरज है। एक पुत्री है जिसकी शादी हो चुकी है। पुत्र पंकज ने बताया कि पिता रामकुमार शुक्रवार की शाम को 6:30 बजे घर में दोमंजिल पर गमछे के फंदे से लटक गये। जानकारी पाकर फांसी के फंदे से परिजनों ने नीचे उतारा। उसके बाद जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पंकज ने बताया कि पिता रामकुमार को सांस की बीमारी थी। इसके पहले टीबी की भी बीमारी रह चुकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...