सासाराम, मार्च 12 -- बिहार के रोहतास जिले से बड़े भाई के द्वारा छोटे की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात बुधवार रात को बघेला गांव में हुई। दो भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे को चाकू मार दिया। गंभीर रूप से जख्मी छोटे भाई की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बड़ा भाई वारदात के बाद से घर से फरार है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात को शैलेश कुमार का अपने छोटे भाई बालिस्टर पासवान के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई। बात मारपीट तक पहुंच गई। फिर बड़े भाई ने छोटे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गए। उनके सहयोग से घायल बालिस्टर पासवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.