बागपत, नवम्बर 26 -- राजपुर खामपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों में एक महिला के घर मे तोड़फोड़ कर जाने से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। राजपुर खामपुर गांव की रहने वाली फरहीन ने बताया कि रंजिश के चलते गांव के ही दो युवकों ने उनके घर मे तोड़फोड़ की। उसके मकान का दरवाजा तोड़कर बिजली का मीटर भी तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की घमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने गांव के विकास और बादल को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता में बताया आरोपी पूर्व में भी उनके घर के तोड़फोड़ कर चुके है। उसके परिवार लो जान का खतरा बना हुआ है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.