मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- घर की छत पर चढकर झांकने का विरोध करने पर आरोपी ने व्यक्ति के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीडित ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी है। क्षेत्र के गांव रेई निवासी अख्तर पुत्र मंगता ने घटना के सम्बंध में तहरीर दी है, जिसमें उसने बताया कि पडोस का ही इरफान उसके घर की छत पर चढकर घर में झाकता है, और उसकी पुत्रियों के साथ भी दुर्व्यवहार करता है। मंगलवार को उसके द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने लाठी डंडे से मारपीट कर अख्तर को लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...