लखनऊ, मार्च 31 -- भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम पर पंजाब किंग्स से मुकाबला आज सीधा प्रसारण शाम 7:30 बजे से संजीव पाण्डेय लखनऊ। लखनऊ में आईपीएल के महामुकाबले का आगाज मंगलवार से होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के सूरमा घर में धमाकेदार प्रदर्शन कर जीत से अभियान शुरू करना चाहेंगे। साथ ही ईद के दूसरे दिन होने वाले मुकाबले में एलएसजी टीम यहां अपने समर्थकों को जीत की ईदी गिफ्ट में देगी। एलएसजी के योद्धाओं ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया और जीत का स्वाद चखा। इस स्वाद को फिर से पाने के लिए एलएसजी इकाना स्टेडियम पर पंजाब किंग्स को धूल चटाने उतरेगी। पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पिछले मुकाबले में 11 रन से हराया था। ऐसे में पंजाब बुलंद हौसले के साथ मैदान में होगी। धाकड़ बल्लेबाज टीम की मजबूती ऋषभ पंत, निको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.