हरदोई, फरवरी 7 -- हरदोई। घर में जनरेटर का तार ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गिगियानी निवासी बब्बन का 18 वर्षीय पुत्र सुहेल पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी अभी तय नहीं हुई थी। पिता बब्बन ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 9:30 बजे सुहेल घर में जनरेटर के तार को ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुहेल ने कक्षा सात तक पढ़ाई की थी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया ...