रांची, दिसम्बर 11 -- रांची। राजधानी के सदर थाना क्षेत्र में घर में चोरी के मामले में गिरफ्तार लक्ष्मी कुमारी उर्फ सुप्रिया उर्फ छोटनकी को अपर न्यायायुक्त एके तिवारी की अदालत ने जमानत देने से इनकार किया है। उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका सुनवाई के पश्चात खारिज कर दी। आरोपी महिला 9 नवंबर से न्यायिक हिरासत में है। मालूम हो कि 3 नवंबर की रात 2 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने एक घर का अलमारी तोड़कर मोबाइल फोन, सोने-चांदी के जेवरात समेत कई कीमती सामान चोरी कर लिए थे। घटना को लेकर सदर थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या 544/202)5 दर्ज कराई गई थी। अदालत में जमानत का विरोध करते हुए अभियोजन पक्ष ने कहा कि केस डायरी में सह-आरोपी के बयान में लक्ष्मी की संलिप्तता सामने आई है। उसके हवाले चोरी के गहने रखने की बात भी कही गई है। पुलिस ने चोरी के गहने आरोपी के ...