भागलपुर, जनवरी 9 -- बेलदौर, एक संवाददाता। दिघौन पंचायत के वार्ड नंबर सात निवासी अशोक दास ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए दरवाजे में लगे सिक्कड़ को तोड़कर चार बकरी, एक खस्सी एवं एक होंडा पंपसेट चोरी कर लेने की शिकायत शुक्रवार को की है। आवेदन में आवेदक ने सिद्धि राम, ज्योतिष शर्मा एवं शिवनंदन राम को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कहा है कि इन्ही लोगों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...