मुजफ्फरपुर, नवम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर को पकड़ा गया है। इनमें पटना के गायघाट के आलमगंज निवासी श्याम कुमार और रमेश कुमार शामिल हैं। घटना बुधवार देर रात सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा महाराज नगर मोहल्ले की है। दोनों से पूछताछ के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में गृहस्वामी अजय कुमार ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें पुलिस को उन्होंने बताया कि घर में ताला बंद कर सभी लोग शादी में शामिल होने के लिए संबधी के यहां गए थे। इसी का फायदा उठाकर दोनों घर का ताला तोड़कर घर में घुस गए। ड्यूटी में तैनात गार्ड ने दोनों को चोरी करता देख शोर मचाया। इसके बाद इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दोनों के पास से ताला तोड़ने वाला औजार,...