कटिहार, जनवरी 7 -- हसनगंज, संवाद सूत्र थाना अंतर्गत रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 गजिया संथाली गांव में मंगलवार की दोपहर को दो चोर को घर में घुसकर चोरी करते ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को लेकर बाबूजी किस्कू, विश्वनाथ पासवान, महेंद्र महतो, भाजपा नेता उत्तम भगत, रामप्रसाद महतो ने बताया कि बाइक पर सवार दो युवक गांव आया तथा बाबूजी किस्कू के घर में घुस गया। एक युवक उससे बात करने लगा और दूसरा युवक घर में टंगे कपड़े से रूपये की चोरी करने लगा। गृह स्वामी ने उक्त युवक को पकड़ लिया। काफी शोर गुल होने के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। साथ ही दोनों युवक को पकड़ लिया गया। घटना की सूचना हसनगंज पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों ने दोनों चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। प...