आरा, फरवरी 20 -- शाहपुर। शाहपुर नगर पंचायत की वार्ड संख्या दो में चोरों ने एक घर में घुस कर चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित महेंद्र राम ने शाहपुर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। महेंद्र राम अपनी पत्नी के साथ काम के लिए निकले थे, तभी चोरों ने उनके घर में घुसकर चोरी कर ली। महेंद्र राम ने दर्ज प्राथमिकी में लिखा है कि वे अपनी पत्नी के साथ काम के लिए गये थे। इसी बीच चोरों ने उनके घर में घुसकर एक लाख रुपये नगद और 12 से 15 लाख रुपये के बीच गहने चुरा लिये और चंपत हो गये। शराब के नशे में युवक गया जेल शाहपुर। करनामेपुर पुलिस ने शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करनामेपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के अनुसार गिरफ्तार युवक महुआर का संतोष कुमार (18 वर्ष) है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...