दरभंगा, फरवरी 13 -- सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र की मनिकौली पंचायत के नयाटोला में गुरुवार को गले में फंदा लगाकर युवक के आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही मातम पसर गया। मृतक 27 वर्षीय रंजीत शर्मा बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी रीना देवी अपने बच्चों के साथ मायके से वापस आ गई। पति की लाश को देखते हुए पत्नी एवं बच्चों सहित अन्य परिजन बिलखने लगे। परिजनों के अनुसार युवक नशे का आदी था। मृतक की मां अनिता देवी ने बताया कि सुबह बेटे को चाय बनाने के लिए कहा। उसने चाय बनाई और उसके बाद जब आहट नहीं मिली तो घर में देखने गए तो देखा कि गले में फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली थी। वह चार भाइयों में दूसरा था। पिता सुट्टू शर्मा का निधन हो चुका है। रंजीत को दो बेटे आर्यन और आदर्श एवं दो बेटी आरुषि और अंजली हैं। पिता की मौत से बच्चे सदमे में हैं।...