गाज़ियाबाद, दिसम्बर 14 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद थाना पुलिस ने लाजपत नगर के एक मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार करके तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नकदी बरामद हुई है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि लाजपत नगर में शनि चौक पर फ्लैट संख्या डी-60 में देह व्यापार संचालित होने की शिकायत मिली थी। चौकी प्रभारी को मौके पर भेजकर जानकारी को पुष्ट कराया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारा। घर में चार महिलाएं और दो पुरुष मिले। तीन महिलाओं ने बताया कि मुन्नी देवी ने उन्हें 200 से 500 रुपये तक का लालच देकर देह व्यापार के काम में धकेला था। वहीं, आरोपी राजेश सिंह ग्राहक लाने का काम करता था। एसीपी ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्...