निज संवाददाता, अगस्त 20 -- बिहार के पूर्वी चंपारण में घर में घुसकर एक महिला की हत्या कर दी गई। जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के निमुईया मोड़ के समीप एक 55 वर्षीय महिला को घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृत महिला निमुईया के उमाशंकर प्रसाद की पत्नी चंदा देवी थी। घटना देर रात की बताई जा रही है। घटना के समय घर में महिला अकेली थी। घटना की जानकारी ग्रामीणों को सुबह हुई। जिसके बाद घर में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर डीएसपी दिलीप कुमार और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.