बरेली, फरवरी 13 -- शीशगढ़। घर में घुसकर मारपीट के आरोप मे एक व्यक्ति ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव धर्मपुरा की गोटिया निवासी तोताराम ने पुलिस को बताया गुरुवार शाम उसके घर के बच्चे खाली पड़ी जगह पर चले गए। बच्चों के खेलने को लेकर गांव के कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। धारदार वस्तु से प्रहार कर उनको व उनकी मां को घायल कर दिया। बचाने पहुंचे पड़ोसी से भी मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गुलजारी लाल, महेंद्रपाल और नथो देवी निवासी पर केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...