गोरखपुर, नवम्बर 28 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल डुमरी नम्बर दो निवासी कौशिल्या की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट के साथ अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि 26 नवंबर को पांच बजे उनके पट्टीदार अनिरुद्ध, सत्यवान, शक्तिमान, कौशिल्या, अनामिका घर में घुस कर लाठी-डंडा से मारने लगे, जिससे सिर फट गया। आरोप है कि पीड़िता बीच बचाव करने गई तो उसके साथ भी मारपीट किए। सूचना के बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...