बरेली, जनवरी 5 -- शाही। रसुलिया निवासी राजवती पत्नी जमुना प्रसाद का आरोप है चार दिन पहले पुरानी रंजिश को लेकर गांव के संदीप,अंकित,उर्मिला और जसवीर उनके घर में घुस गए। उन्होंने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गलियां दीं। विरोध करने पर चारों ने लात घूंसों व लाठी डंडों से उनको पीटा। शोर होने पर लोगों ने बचाया। मारपीट में महिला घायल हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार बैसला ने बताया साक्ष्य के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...