मुरादाबाद, मार्च 2 -- महिला के घर में घुसकर गाली गलौज व मारपीट की गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुरजननगर निवासी फुरकान की पत्नी कफीना ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि शनिवार की सुबह करीब 7 बजे वह अपने घर में झाड़ू लगा रही थी। आरोप है कि तभी सलमान पुत्र रईस, रूबी नसीमा पुत्रीगण रईस व खुद रईस उसके घर में घुस कर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट करने लगे। इस दौरान सलमान ने उस पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसके हाथ में चोट लगी।आरोप यह भी है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से उसके गले में रस्सी का फंदा डाल दिया। उसने शोर मचाया ,तो उसकी बहन उसे बचाने आई, तो आरोपियों ने उसे भी लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.