बरेली, दिसम्बर 8 -- शीशगढ़, संवाददाता। क्षेत्र की महिला ने पड़ोसियों पर छेड़छाड़ और घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी से शिकायत की है लेकिन दो महीने बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। बंगाली कॉलोनी अभूपूरा उर्फ जोखनपुर निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोसी उन पर गंदी नजर रखते हैं और छेड़छाड़ करते हैं। कुछ दिन पहले वह घर पर अकेली थीं। आरोपी उनके कमरे में घुस गए। गलत नीयत से उनको पकड़ कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। जेठ और जेठानी के आने पर आरोपी मौके से भाग गए। पति के शिकायत करने पर आरोपी भड़क गए। आरोपियों ने लाठी-डंडे और तमंचे लेकर महिला के घर में घुस गए। परिजनों के साथ मारपीट की। आरोप है शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने उनके परिजनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। थाना...