कुशीनगर, जनवरी 6 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवा गोपाल में एक तेंदुएं ने घर में बंधी बकरी को मार डाला।इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित ग्रामीणों ने तेंदुआ को पकड़ने की मांग की है। खड्डा क्षेत्र के ग्राम सिसवा गोपाल निवासी शिब्बन मुसहर ने रोज की भांति सोमवार की रात्रि घर में बकरी बांध रखा था। इसी दौरान पिछले महीने से खड्डा क्षेत्र में विचरण कर रहा तेंदुआ घर में घुस कर बकरी पर हमला कर दिया।बकरी की आवाज सुनकर परिवार के लोग जग गए। बकरी के पास लाठी लेकर पहुंचे तब तक तेंदुआ सरेह की तरफ निकल गया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पहुंच गए और इसकी सूचना वन विभाग को दी है। वहीं तेंदुआ के गांव में घूसने की खबर मिलने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.