बरेली, फरवरी 22 -- नवाबगंज। एक किशोरी को घर में अकेला देख एक युवक रात में उसके घर में घुस गया और दुराचार का प्रयास किया। किशोरी ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी उसे धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना की तहरीर किशोरी की मां ने थाना नवाबगंज में दी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक किशोरी के माता पिता 20 फरवरी को अहमदाबाद गांव में एक दावत में गए हुए थे। घर पर किशोरी और उसका 10 वर्षीय भाई मौजूद थे। आरोप है कि रात में11 बजे गांव का ही एक युवक छत के रास्ते घर में घुस आया। उसने किशोरी से दुराचार का प्रयास किया। किशोरी ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया तो वह उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। जिसकी सूचना किशोरी ने अपने परिजनों को दी तो वह गांव पहुंचे और आरोपी के घर शिकायत करने गए। आरोप है कि ...