बांदा, अप्रैल 30 -- बांदा। संवाददाता जसईपुर गांव के दो बदमाश एक घर में चोरी के लिए घुसे। खटपट की आवाज होने से घर की महिला जग गई। उसके चिल्लाने पर परिवार के सदस्यों और गांववालों ने घेरकर एक आरोपित को पकड़ लिया। दूसरा भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तिन्दवारी थानाक्षेत्र के ग्राम टुलिया निवासी ललिता देवी पत्नी अमरपाल के मुताबिक, मंगलवार रात परिवार के साथ घर में सो सोई थी। रात करीब 12.30 बजे घर के अन्दर खटपट की अचानक आवाज सुनाई दी तो नींद खुल गई। चिल्लाई की कौन है तो दो आदमी घर के अन्दर से निकलकर भागे। चोर-चोर की आवाज लगाई तो परिजन भी उनके पीछे दौड़ पड़े। एक व्यक्ति गांव के भीटे से कूदकर गिर गया, जिसे परिवार व गांव के लोगों ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान आशीष यादव निवासी ग्राम जसईपुर और दूसरे साथी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.