आजमगढ़, अप्रैल 30 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में सोमवार की रात चोर एक घर से पांच हजार नकदी और पांच लाख के सोने-चांदी के जेवर उठा ले गए। परिवार के लोगों को सुबह जानकारी हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। अहरौला थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी कमलेश ट्रक चालक हैं। गांव के बाहर बने मकान में कमलेश की पत्नी निशा और मां रहती हैं। सोमवार की रात में सास-बहू मकान के बरामदे में सो रही थीं। रात में अज्ञात चोर घर में घुस गए। पांच हजार नकदी और घर में रखा बॉक्स लेकर फरार हो गए। सुबह बहू का टूटा हुआ बॉक्स मिला। उसकी मां के दो बॉक्स गायब थे। परिजनों ने बताया कि सोने-चांदी के करीब पांच लाख के जेवर चोरों के हाथ लगे हैं। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित की सूचना पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.