कानपुर, फरवरी 9 -- इंदिरा नगर गुप्ता सोसाइटी निवासी रीमन के मुताबिक़ वह घरों में चौका बर्तन का काम करती हैं। उन्होंने बताया कि पांच फरवरी की सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह काम पर गए थे, तभी घर से चोर लाखों की नगदी व गहने पारकर ले गए। रीमन ने बताया कि चोरी हुई लाखों की रकम उन्हें गांव की जमीन बेचकर मिली थी। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...