गंगापार, फरवरी 24 -- कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सेमरी बाघराय गांव में सोमवार रात्रि लगभग 10 बजे के करीब चोरी व छिनैती करने की नीयत से घर में घुसे दो युवकों को ग्रामीणों के सहयोग से परिवार वालों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उक्त गांव के रहने वाले राघवेंद्र प्रताप सिंह पुत्र स्व. इंद्र बहादुर सिंह ने मंगलवार को सुबह 11 बजे के करीब स्थानीय पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि वह सोमवार की रात 10 बजे के करीब अपने घर के आंगन में बैठकर भोजन कर रहा था। इसी दौरान दो युवक अचानक गलियारे से घर के अंदर घुस गए और औरतों की चैन खींचने लगे। तभी मैंने दोनों युवकों को दौड़ा लिया और जिस स्थल पर उनके बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक खड़ी थी, वहां पहुंचते- पहुंचते दोनों को बाइक भी ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया गया। इसके बाद दोनों युवकों को पुलिस के हव...