औरैया, जनवरी 9 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम आशा में गुरुवार रात चोरों ने घर में घुसकर कमरे में रखे बक्से से नकदी तथा चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम आशा निवासी मीना देवी पत्नी बलवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार रात वह घर में अपने पति के साथ सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर दूसरे कमरे में घुसे और बक्सा व अलमारी का ताला खोलकर कपड़े इधर-उधर फेंक दिए। आरोप है कि चोर बक्से में रखी नकदी और चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह घर वालों को सामान बिखरा मिला तो घटना की जानकारी हुई। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आवश्यक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.