मेरठ, अप्रैल 14 -- यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रात के समय में एक सांप घर में घुस गया। इसके बाद सांप ने घर में सो रहे 25 साल के युवक को डस लिया। सांप के डसने के बाद युवक की मौत हो गई, इसकी किसी को जानकारी ही नहीं हुई। सांप ने इसके बाद भी युवक को करीब 10 बार डसा और फिर रात भर शव के पास ही बैठा रहा। सुबह के समय जब युवक के घर वाले उसे जगाने पहुंचे तो सांप को देखकर चीख पड़े। घर वालों ने सपेरे को बुलवाकर सांप को पकड़वाया। युवक को जब जगाने की कोशिश की तो उसके शरीर में हलचल न देखकर कोहराम मच गया। परिवार वाले युवक को सीधे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना सादात गांव का है। यहां के रहने वाला 25 वर्षीय अमित मजदूरी करता था। जानकारी के अनुसार शनिवार को रोज की तरह वह काम से लौटा और खाना खाकर घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.