लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- भीरा थाना क्षेत्र के इमलिया फार्म के एक घर में मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में कर शारदा नदी में ले जाकर छोड़ा है। भीरा थाना क्षेत्र के इमलिया फार्म निवासी जगवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात एक मगरमच्छ उनके घर घुस गया था। रात में तो पता नहीं चला लेकिन सुबह जब मगरमच्छ पर नजर पड़ी तो सभी घबरा गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग एकत्र हो गए और मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर भीरा रेंज की वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इसमें ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा गया। मगरमच्छ करीब सात फिट लंबा बताया गया है। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को शारदा नदी में ले जाकर छोड़ दिया गया है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.