बिजनौर, फरवरी 3 -- जंगली हाथी ने कॉर्बेट की सीमा स्थित ग्राम पंचायत इस्लाम नगर की नई बस्ती के एक घर में घुस गया और घरेलू सामान को नष्ट कर दिया। हाथी के घर में घुसने में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीण इलाकों में वन्यजीवों की आवाजाही थमने का नाम नहीं ले रही है। वन्यजीव आबादी वाले इलाकों में जाकर लगातार उत्पात मचा रहे हैं। सोमवार रात जंगली हाथी कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा पर स्थित यूपी की ग्राम पंचायत इस्लाम नगर की नई बस्ती में पहुंच गया। हाथी उत्पात मचाते हुए रामवीर के घर के भीतर घुस गया तथा तोड़फोड़ करते हुए घरेलू सामान नष्ट कर दिया। इस दौरान पत्नी कश्मीरी देवी सहित बूजुर्ग रामवीर घर के भीतर सो रहा था और मवेशी आंगन में बंधे हुए थे। हाथी को घर के भीतर जाते देखकर मवेशियों ने रम्भाना शुरू कर ...